बालोद (वीएनएस)। संयुक्त जिला कार्यालय स्थित खनिज विभाग जिला बालोद में वर्ष 2026-27 के अंतर्गत कार्यालयीन कार्य हेतु महिन्द्रा स्कार्पियों वाहन किराए पर लिए जाने हेतु दर आमंत्रित की गई है। जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि वाहन किराए पर लिए जाने हेतु निविदा पत्र खनिज शाखा संयुक्त जिला कार्यालय परिसर बालोद से 28 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय में तथा अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 को अपरान्ह 01 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में भरे हुए निविदा प्रपत्र 28 जुलाई 2026 से अंतिम तिथि 03 अगस्त 2026 तक कार्यालयीन समय शाम 05.30 बजे तक ही स्वीकार किए जाएंगे। निविदा प्रपत्र को कार्यालय में उपस्थित होकर निविदा बाॅक्स में डालना अनिवार्य होगा। निविदा खोलने की तिथि 04 अगस्त 2026 को निर्धारित है। निविदा प्रपत्र तथा अन्य निविदा शर्तें कार्यालय कलेक्टर खनिज शाखा जिला बालोद से 200 रूपये निविदा प्रपत्र डिमांड ड्राफ्ट के रूप में कलेक्टर खनिज शाखा जिला बालोद के नाम से राष्ट्रीयकृत बैंक जिसकी शाखा छत्तीसगढ़ में हो उसके नाम से देय हो, जमा करके कार्यालयीन समय में प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी खनिज विभाग संयुक्त जिला कार्यालय बालोद से संपर्क प्राप्त की जा सकती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...
मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...
।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...
दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...