अतिरिक्त पुस्तकों का अन्य विद्यालयों में किया जा रहा है सुव्यवस्थित समायोजन
बालोद (वीएनएस)। बालोद जिले के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्कूली बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण एवं उनकी ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य पूरी तेजी से किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में 12 मई 2026 से डिपो के माध्यम से शासकीय स्कूलों और संकुलों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण निरंतर किया जा रहा है। डिपो से पुस्तकें प्राप्त होने के पश्चात् संबंधित स्कूलों द्वारा मोबाइल ऐप के माध्यम से पुस्तकों की ऑनलाइन स्कैनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि 06 जुलाई 2026 की स्थिति में डिपो द्वारा कुल 4,89,464 पाठ्यपुस्तकें प्राप्त हुई हैं। इनमें से अब तक 4,18,599 पाठ्यपुस्तकों की मोबाइल ऐप के माध्यम से सफलतापूर्वक स्कैनिंग की जा चुकी है, जो कि कुल प्राप्त पुस्तकों का 85.52 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कुछ विद्यालयों में छात्र संख्या से अधिक पुस्तकें हैं। शासन के निर्देशानुसार ऐसी पुस्तकों की स्कैनिंग न कर उन्हें अन्य विद्यालयों में जहाँ पुस्तकों की कमी है, में समायोजित किया जा रहा है। जिससे वास्तविक पुस्तक संख्या से स्कैन्ड पुस्तकों की संख्या स्वाभाविक रूप से कम प्रदर्शित हो रही। उन्होंने बताया कि डिपो द्वारा प्राप्त पुस्तकों की स्कैनिंग एवं स्कैनिंग पश्चात् बच्चों को वितरण की कार्यवाही तीव्रता से की जा रही है। अधिकतर बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करा दी गई है। जल्द ही सभी विद्यालयों में पाठ्यपुस्तकों का समुचित वितरण एवं स्कैनिंग का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...
मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...
।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...
दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...