महादेव बेटिंग ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार...

Posted On:- 2026-07-08




रायपुर (वीएनएस)। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, रॉयल ओमान पुलिस ने इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर उसे हिरासत में लिया है। अब भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी में जुट गई है।

सूत्रों के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर पर फर्जी इंडोनेशियाई पासपोर्ट के जरिए ओमान में अवैध रूप से प्रवेश करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद उसे मस्कट स्थित हाई-सिक्योरिटी अल खौद डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पैरवी के लिए स्थानीय वकीलों की टीम भी नियुक्त की है। हालांकि ओमान के कानून के तहत फर्जी पासपोर्ट के इस्तेमाल को गंभीर अपराध माना जाता है, जिसमें तीन से पांच वर्ष तक की सजा और जुर्माने का प्रावधान है।

हाल ही में इंटरपोल की कमिशन फॉर द कंट्रोल ऑफ इंटरपोल्स फाइल्स (CCF) ने भी सौरभ चंद्राकर की वह याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उसने अपने खिलाफ जारी रेड नोटिस हटाने की मांग की थी। उसने दावा किया था कि भारत में उसके खिलाफ दर्ज मामले राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं, लेकिन CCF ने इसे स्वीकार नहीं किया और रेड नोटिस बरकरार रखा।

जांच एजेंसियों के अनुसार, सौरभ चंद्राकर वर्ष 2019 से भारत से बाहर रह रहा था। वह लंबे समय तक संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहा, जहां 2024 में इंटरपोल रेड नोटिस के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया था। हालांकि उस समय प्रत्यर्पण प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और बाद में वह रिहा हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके बाद वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए ओमान पहुंच गया।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) और CBI कर रही हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि यह मामला हजारों करोड़ रुपये के अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी, मनी लॉन्ड्रिंग और संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से जुड़ा है।

ईडी अब तक इस मामले में 175 से अधिक स्थानों पर छापेमारी कर चुकी है। एजेंसी ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार, 74 लोगों को आरोपी बनाया है और रायपुर की विशेष PMLA अदालत में पांच अभियोजन शिकायतें दाखिल की हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, मामले में अब तक करीब 4,336 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपत्तियां अटैच, सीज या फ्रीज की जा चुकी हैं।



Related News
thumb

राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से ...

जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...


thumb

शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...


thumb

स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


thumb

वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...


thumb

उत्कृष्ट कृषकों को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार, आवेदन...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...