प्रेम संबंध बना मौत की वजह, युवक की बेरहमी से हत्या

Posted On:- 2026-07-09




धमतरी (वीएनएस)। जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाजार कुर्रीडीह में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अवैध संबंध के शक में एक युवक की टंगिया मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के मंदसौर निवासी शंकर सूर्यवंशी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार करीब एक वर्ष पहले शंकर की पहचान बाजार कुर्रीडीह की एक महिला से मोबाइल फोन के माध्यम से हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वे एक-दूसरे के करीब आ गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार को शंकर सूर्यवंशी महिला से मिलने मंदसौर से धमतरी पहुंचा था। रात के समय वह महिला के घर पर मौजूद था। इसी दौरान महिला के पति ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इससे गुस्साए पति ने घर में रखी टंगिया उठाकर शंकर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शंकर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इस वारदात के बाद बाजार कुर्रीडीह गांव में दहशत का माहौल है और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के आसपास जुट गए।



Related News
thumb

वन मंत्री ने मड़ानार और मर्दापाल में 238 छात्राओं को वितरित की साइक...

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को मर्दापाल क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ानार एवं शासकीय


thumb

करेले की खेती से किसान ताराचंद की आर्थिक स्थिति में आया सुधार

जिले के विकासखंड पिथौरा के ग्राम कसहीबाहरा के प्रगतिशील किसान ताराचंद ठाकुर ने खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच


thumb

प्रतियोगी परीक्षा में जुटे छात्रों का सपना होगा साकार, जल्द शुरू हो...

महासमुंद में जल्द ही जिला ग्रंथालय खुलने का सपना साकार होगा। लगभग 6 करोड़ की लागत से बने इस सर्वसुविधायुक्त भवन बनकर तैयार है।


thumb

छात्रों को मिली कानूनी अधिकारों, साइबर-सड़क सुरक्षा, पॉक्सो अधिनियम ...

जागरूक नागरिक ही सशक्त समाज की आधारशिला होते हैं। इसी उद्देश्य के साथ सोमवार को मनेन्द्रगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम


thumb

विद्यालय की समस्याओं को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान का म...

रायपुर NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देशानुसार जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को हीरापुर स्थित वामन राव लाखे स्...


thumb

रायपुर नगर निगम का बड़ा फैसला, अब मनमाने पोस्टर लगाने पर जुर्माना

राजधानी रायपुर में अब सार्वजनिक स्थानों पर मनमाने ढंग से पोस्टर, बैनर और फ्लेक्स लगाना महंगा पड़ेगा।