विद्यालय की समस्याओं को लेकर NSUI ने सौंपा ज्ञापन, जल्द समाधान का मिला आश्वासन

Posted On:- 2026-07-27




रायपुर (वीएनएस)। रायपुर NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी के निर्देशानुसार जिला महासचिव दिव्यांश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को हीरापुर स्थित वामन राव लाखे स्कूल में विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्यालय प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में विद्यार्थियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। NSUI ने बताया कि विद्यालय के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से वहां अत्यधिक गंदगी एवं दुर्गंध बनी रहती है। साथ ही विद्यार्थियों को शौचालय जाने की अनुमति केवल लंच ब्रेक अथवा सीमित समय के लिए दिए जाने के कारण उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने, कुछ शिक्षकों के विद्यार्थियों के प्रति अनुचित एवं असम्मानजनक व्यवहार तथा खेलकूद एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का नियमित आयोजन नहीं होने जैसे मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। NSUI का कहना है कि इन समस्याओं का विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद विद्यालय के प्राचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि विद्यालय में व्याप्त सभी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा 18 अगस्त तक अधिकांश समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा।

NSUI ने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थियों के हित में आगे की रणनीति बनाकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा।



Related News
thumb

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो वेतन नहीं! DPI के आदेश से शिक्षकों में हड़क...

छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है


thumb

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में पकड़ाए 42 न...

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे


thumb

पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन


thumb

सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अग...

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की


thumb

राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया


thumb

परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 3...

जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...