परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 31 तक

Posted On:- 2026-07-27




गरियाबंद (वीएनएस)। जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची जिले के पांचों विकासखंडों में प्रस्तावित परिवहन सुविधा केंद्रों के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के उपरांत तैयार की गई है। 

जिला परिवहन अधिकारी युगेश्वरी वर्मा ने बताया कि परिवहन सुविधा केंद्र स्थापित करने के लिए इच्छुक एवं अर्हताधारी आवेदकों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित अवधि में प्राप्त सभी आवेदनों का परीक्षण करने के बाद पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची प्रकाशित की गई है।

यदि कोई पात्रता अथवा अपात्रता के संबंध में दावा या आपत्ति प्रस्तुत करना चाहता है। तो वह 31 जुलाई को शाम 5:30 बजे तक कार्यालयीन समय में जिला परिवहन कार्यालय, गरियाबंद में उपस्थित होकर अपना दावा या आपत्ति दर्ज करा सकता है। जिला परिवहन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त किसी भी दावा या आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदकों से समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना पक्ष प्रस्तुत करने की अपील की गई है।



Related News
thumb

ऑनलाइन अटेंडेंस नहीं तो वेतन नहीं! DPI के आदेश से शिक्षकों में हड़क...

छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है


thumb

रायपुर में ड्रंक एंड ड्राइव पर बड़ी कार्रवाई, एक रात में पकड़ाए 42 न...

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे


thumb

पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन


thumb

सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी, दावा-आपत्ति 6 अग...

महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की


thumb

राजनांदगांव भाजपा किसान मोर्चा ने सुनी पीएम मोदी की 'मन की बात'

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया