गरियाबंद (वीएनएस)। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जारी कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय ने बताया कि 1 से 15 फरवरी तक गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा परीक्षण कर पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची तैयार की गई है।]
उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में कोई आपत्ति हो, वे 27 जुलाई से 6 अगस्त की शाम 5 बजे तक जिला प्रशासन की वेबसाइट गरियाबंद डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध निर्धारित गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से ऑनलाइन दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर चयन समिति द्वारा कोई विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की प्रावधिक सूची जिला गरियाबंद की वेबसाइट तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, गरियाबंद के कार्यालय स्थित सूचना पटल पर भी अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया
जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...