रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जुलाई 2026 से शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन ऑनलाइन अटेंडेंस के आधार पर ही जारी होगा। जितने दिनों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज होगी, उतने ही दिनों का वेतन मिलेगा।
डीपीआई के आदेश के अनुसार, शासकीय विद्यालयों और कार्यालयों के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की उपस्थिति अब ऑनलाइन प्रणाली से दर्ज की जा रही है। जिन कर्मचारियों का ऑनलाइन पंजीयन हो चुका है और जिन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराई है, उन्हीं दिनों का वेतन आहरित किया जाएगा।
इस आदेश के बाद प्रदेशभर के शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। सबसे अधिक चिंता उन शिक्षकों की बढ़ गई है, जिन्होंने संलग्नीकरण (अटैचमेंट) समाप्त होने के बाद भी अपने मूल स्कूल में अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।
गौरतलब है कि संलग्नीकरण समाप्त करने के आदेश के साथ ही सभी शिक्षकों को अपने मूल विद्यालय में तत्काल जॉइनिंग देने और ऑनलाइन अटेंडेंस दर्ज कराने के निर्देश जारी किए गए थे। अब डीपीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि वेतन भुगतान पूरी तरह ऑनलाइन उपस्थिति पर निर्भर रहेगा।
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया
जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...