कोण्डागांव (वीएनएस)। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने शनिवार को मर्दापाल क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ानार एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मर्दापाल में आयोजित निःशुल्क सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के कार्यक्रम में शामिल होकर छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं।
ग्राम मड़ानार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मड़ानार, सोनाबाल एवं गोलावंड की छात्राओं को योजना के तहत 57 साइकिलों का वितरण किया। वहीं ग्राम मर्दापाल में मर्दापाल, हसलनार, मटवाल, कांगा, नवागांव एवं खड़पड़ी की 181 छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। इस अवसर पर वन मंत्री ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कश्यप ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनके अथक संघर्ष के कारण ही देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में बस्तर के वीर सेनानियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने देश प्रेम की भावना को बनाए रखने और इस पर गर्व करने की बात कही।
उन्होंने विद्यार्थियों से मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत आधारशिला है। उन्होंने विद्यार्थियों से संकल्पपूर्वक अध्ययन कर जीवन में अपने लक्ष्य प्राप्त करने और समाज व देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।
छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए रायपुर यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए एक ही रात में 42 नशे
प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आम नागरिकों के लिए आर्थिक राहत और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बन
महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला गरियाबंद द्वारा सहायक ग्रेड-3 के नियमित 1 अनारक्षित पद पर सीधी भर्ती के लिए पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला राजनांदगांव द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' का श्रवण किया गया
जिला परिवहन कार्यालय गरियाबंद द्वारा जिले में परिवहन सुविधा केंद्रों की स्थापना के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच एवं छंटनी के बाद पात्र एवं अपात्र आव...