कोंडागांव (वीएनएस)। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में गरिमा महिला संकुल संगठन दहिकोंगा की अध्यक्ष हंगरी की कौशिल्या दीदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया।
वहीं कोंडागांव जिले की सरिता दीदी एवं सुखनतिन नेताम दीदी ने मुख्यमंत्री तथा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ मंच साझा कर जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर ग्राम करनपुर के तिरंगा स्व-सहायता समूह की सुमित्रा दीदी को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण राज्य, संभाग, जिला एवं विकासखंड स्तर पर किया गया।
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई के मार्गदर्शन में कोंडागांव जिले के 20 संकुल स्तरीय संगठनों तथा सभी स्व-सहायता समूहों की दीदियों को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया, जिससे उन्होंने कार्यक्रम का लाभ उठाया और शासन की विभिन्न पहल की जानकारी प्राप्त की। बिहान के जिला मिशन प्रबंधक विनय सिंह के नेतृत्व में समूह की दीदीयों ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी।
संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैप...
बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक व...
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचाय...
विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विक...
जिले में संचालित सघन कुष्ठ खोज अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं गुणवत्ता का आकलन करने केंद्रीय टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत प...