13 से 18 जुलाई तक चलेगा एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह

Posted On:- 2026-07-09




पात्र बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगवाने स्वास्थ्य विभाग की अपील

कोण्डागांव (वीएनएस)। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जाएगा। यह अभियान महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य उन सभी पात्र बालिकाओं का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करना है, जो अब तक एचपीवी वैक्सीन से वंचित रह गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में एचपीवी टीकाकरण अभियान 16 मार्च 2026 से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कोण्डागांव जिले में लगभग 6,720 पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में अपेक्षाकृत कम बालिकाओं का टीकाकरण हो पाने के कारण शेष पात्र बालिकाओं तक वैक्सीन पहुंचाने के लिए विशेष टीकाकरण सप्ताह आयोजित किया जा रहा है।

विशेष अभियान के दौरान जिले के सभी विकासखंडों में माइक्रोप्लान तैयार किए जाएंगे। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा नियमित टीकाकरण सत्रों एवं स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से पात्र बालिकाओं को टीका लगाया जाएगा। साथ ही प्रत्येक लाभार्थी का विवरण यू-विन (U-WIN) पोर्टल पर रियल-टाइम दर्ज किया जाएगा, जिससे अभियान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जा सके।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी तथा जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बेटियों को निकटतम स्वास्थ्य केंद्र अथवा निर्धारित टीकाकरण सत्र में ले जाकर एचपीवी का निःशुल्क टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि एचपीवी टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक प्रभावी एवं सुरक्षित माध्यम है।

स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से इस विशेष टीकाकरण अभियान में सक्रिय सहयोग करने तथा पात्र बालिकाओं को समय पर टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की है, ताकि जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाया जा सके।




Related News
thumb

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, विधायक लता उसेंड...

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक व...


thumb

जिला स्तरीय ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचाय...


thumb

विधायक लता उसेंडी ने विद्यार्थियों का किया स्वागत, गणवेश, सरस्वती स...

विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विक...


thumb

राज्य स्तरीय ‘दीदी के गोठ‘ कार्यक्रम में कोंडागांव की दीदियों ने बढ़...

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी स...


thumb

केंद्रीय टीम ने तेंदुआ गांव में किया सघन कुष्ठ खोज अभियान का निरीक्षण

जिले में संचालित सघन कुष्ठ खोज अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं गुणवत्ता का आकलन करने केंद्रीय टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत प...