विधायक लता उसेंडी ने विद्यार्थियों का किया स्वागत, गणवेश, सरस्वती साइकिल व व्हीलचेयर का किया वितरण

Posted On:- 2026-07-09




कोण्डागांव (वीएनएस)। विकासखंड कोण्डागांव के ग्राम पंचायत बम्हनी में गुरुवार को विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक ’’ लता उसेंडी’’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया तथा उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

अपने संबोधन में विधायक लता उसेंडी ने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय जीवन ही भविष्य की मजबूत नींव रखता है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने समय का सदुपयोग करते हुए अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए।  इस अवसर पर उन्होंने 25 लाख रूपए की लागत से बनने वाले शेड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया।

नगर पालिका परिषद कोण्डागांव के अध्यक्ष नरपति पटेल ने कहा कि राज्य शासन शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य कर रहा है। शाला प्रवेश उत्सव जैसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करना है।

जिला पंचायत सदस्य नन्दलाल राठौर ने अभिभावकों से बच्चों, विशेषकर बालिकाओं की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने शासन द्वारा संचालित छात्रवृत्ति, सरस्वती साइकिल योजना एवं अन्य छात्र हितैषी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

जनपद पंचायत कोण्डागांव के उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर ने भी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की जानकारी दी तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित शिक्षा पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश प्रदान किए गए। साथ ही कक्षा 9वीं की छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिलों का वितरण किया गया तथा तीन दिव्यांग विद्यार्थियों को ’’व्हीलचेयर’’ प्रदान कर उन्हें सुगम एवं समावेशी शिक्षा की दिशा में सहयोग उपलब्ध कराया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जिला पंचायत सदस्य रामदई प्रेम सिंह नाग, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, खंड शिक्षा अधिकारी जगमोहन भोयर, जनपद पंचायत कोण्डागांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उत्तम महोबिया सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, अभिभावक, ग्रामीणजन एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।



Related News
thumb

13 से 18 जुलाई तक चलेगा एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जिले में 13 जुलाई से 18 जुलाई 2026 तक ह्यूमन पैप...


thumb

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, विधायक लता उसेंड...

बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी ने गुरुवार को विकासखंड कोंडागांव के ग्राम बड़ेकनेरा स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक व...


thumb

जिला स्तरीय ‘दीदी के गोठ‘ रेडियो कार्यक्रम का हुआ सामूहिक श्रवण

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) द्वारा संचालित श्दीदी के गोठश् रेडियो कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गुरुवार को ग्राम पंचाय...


thumb

राज्य स्तरीय ‘दीदी के गोठ‘ कार्यक्रम में कोंडागांव की दीदियों ने बढ़...

राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्दीदी के गोठश् कार्यक्रम में कोंडागांव जिले की महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सक्रिय एवं गरिमामयी स...


thumb

केंद्रीय टीम ने तेंदुआ गांव में किया सघन कुष्ठ खोज अभियान का निरीक्षण

जिले में संचालित सघन कुष्ठ खोज अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं गुणवत्ता का आकलन करने केंद्रीय टीम ने विकासखंड बिलाईगढ़ के अंतर्गत प...