उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा सर्प काटने, तालाब एवं डबरी में डूबने से मृत्यु होने के चार प्रकरणों में मृतकों के निकटतम आश्रितों के लिए चार-चार लाख रूपए की मान से 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं।
बांदे तहसील के शांति नगर निवासी 71 वर्षीय सुधीर सरकार की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी सेफाली सरकार के लिए चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पखांजूर तहसील के ग्राम पी.व्ही. 46 निवासी 25 वर्षीय प्रहलाद समद्दार की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम आश्रित बिरेन्द्र समद्दार और उर्मिला समद्दार के लिए चार लाख रूपए, ग्राम पी.व्ही. 41 पुरूषोत्तम नगर निवासी 41 वर्षीय खगेन घोष की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में पत्नी अनिता घोष के लिए चार लाख रूपए तथा बांदे तहसील के ग्राम मरोड़ा की 08 वर्षीय अन्नु तोप्पा की सर्प काटने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके माता-पिता सोमनाथ तोप्पा और जुंपा बाई तोप्पा के लिए चार लाख रूपए की सहायता राशि कलेक्टर द्वारा स्वीकृत की गई है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार के माध्यम से हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...
खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...
महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...