जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। शासन की ओर से किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए संबल बन रही है। प्रतिवर्ष मिलने वाली 6 हजार रुपये की सहायता राशि किसानों को खेती की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में मदद कर रही है।
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पेंड्री निवासी किसान जगनथिया कश्यप भी इस योजना से लाभान्वित होकर खाद-बीज की व्यवस्था कर अपनी खेती को मजबूत बना रहे हैं। लगभग 2.5 एकड़ कृषि भूमि में खेती करने वाले जगनथिया कश्यप को योजना के तहत प्रतिवर्ष 3 किस्तो में हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होती है।
कश्यप बताते हैं कि इस राशि का उपयोग वे खेती के लिए आवश्यक खाद, बीज एवं अन्य कृषि सामग्री खरीदने में कर रहे हैं। समय पर मिलने वाली यह सहायता खेती की लागत कम करने में मदद करती है और कृषि कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने में सहायक बनती है। वे कहते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना छोटे एवं मध्यम किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इससे खेती की आवश्यकताओं को समय पर पूरा करने में सुविधा मिलती है और किसानों को आर्थिक संबल भी प्राप्त होता है। जगनथिया कश्यप ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त की है और कहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आय बढ़ाने और खेती को अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...
खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...
महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...
राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...