उद्यानिकी योजनाओं का लाभ लेने के लिए एकीकृत किसान पोर्टल और एमआईडीएच पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

Posted On:- 2026-07-10




जशपुरनगर (वीएनएस)। उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं का लाभ लेने के लिए अब किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को एमआईडीएच सुरक्षा पोर्टल पर भी ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार फल, सब्जी, मसाला, पुष्प, संरक्षित खेती एवं जैविक खेती से जुड़े व्यक्ति, कृषक समूह एवं अन्य पात्र हितग्राही अपने मोबाइल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा वे अपने नजदीकी ग्राहक सेवा केंद्र जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं।

पोर्टल पर पंजीयन कराने के लिए कृषकों के पास आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर, बैंक खाते का विवरण और बी-1 व खसरा नकल जैसे भूमि संबंधी दस्तावेज होना आवश्यक है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन, पारदर्शिता और अनुदान राशि को सीधे किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजने के उद्देश्य से यह पंजीयन प्रक्रिया अनिवार्य की गई है। यदि किसान समय पर पंजीयन नहीं कराते हैं तो वे विभागीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

पंजीयन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी या तकनीकी सहायता के लिए किसान अपने विकासखंड के उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। पत्थलगांव में उद्यान विकास अधिकारी मारकुश एक्का का मोबाइल नंबर 9424230605, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी पुष्पेन्द्र पटेल का नंबर 9098911638 और प्रक्षेत्र सलाहकार सुरेन्द्र कैवर्त का नंबर 8966877091 है। कांसाबेल में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी प्रकाश सिंह 9165427455 और प्रक्षेत्र सलाहकार खोमलाल साहू 9589378417 पर संपर्क कर सकते हैं। फरसाबहार में उद्यानिकी अधिकारी शिवशंकर सिंह 7000857262 और ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी हरीश मानिक 6267219350 उपलब्ध हैं। कुनकुरी में सुरबाला पैकरा 6265358066, बगीचा में पिंगल कुजूर 7000877568, मनोरा में गणेश बाज 9098622839 और संतोष चौहान 7000876091, दुलदुला में अंजना खलखो 8305267055 और संतोष चौहान 7000876091 तथा जशपुर में संतोष बंजारा 8518966692 पर संपर्क किया जा सकता है।




Related News
thumb

वीबी-जी-रामजी योजना : मजदूरी दर में वृद्धि और 125 दिनों के रोजगार ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...


thumb

कक्षा 12वीं अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अधिकारियों ने किया ...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...


thumb

जमाखोरी और कालाबाजारी पर नकेल: खरीफ फसलों के लिए किसानों को सही दाम...

खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...


thumb

बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए संकल्प: बाल विवाह उन्मूलन और बालिका...

महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...


thumb

शासकीय कॉलेज में वायुसेना भर्ती को लेकर कार्यशाला: युवाओं को मिले क...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...


thumb

आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी मछुआरों की आय : राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस...

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...