भुवनेश्वरपुर में अमृत सरोवर परिसर में चला स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने किया श्रमदान

Posted On:- 2026-07-10




सूरजपुर (वीएनएस)। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में आज विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम भुवनेश्वरपुर में एसडीएम रामानुजनगर के नेतृत्व में पंचायत भवन एवं अमृत सरोवर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों, बिहान की स्वच्छाग्रही दीदियों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की।

स्वच्छता अभियान में जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, पूर्व जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, बीएमओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस दौरान जिन लोगों द्वारा अपने घरों एवं दुकानों के सामने कचरा फेंका गया था, उन्हें भी मौके पर बुलाकर स्वच्छता अभियान में शामिल किया गया। साथ ही उन्हें भविष्य में खुले स्थानों पर कचरा नहीं फेंकने तथा स्वच्छता बनाए रखने की समझाइश दी गई। अभियान के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तथा अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प दिलाया गया।




Related News
thumb

वीबी-जी-रामजी योजना : मजदूरी दर में वृद्धि और 125 दिनों के रोजगार ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण श्रमिकों के हित में संचालित वीबी-जी-रामजी योजना जिले के श्रमिक परिवारों के लिए राहत और संबल का माध...


thumb

कक्षा 12वीं अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, अधिकारियों ने किया ...

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई/ हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय मुख्य अवसर परीक्षा वर्ष-2026 का आरंभ दिनांक 08 जुला...


thumb

जमाखोरी और कालाबाजारी पर नकेल: खरीफ फसलों के लिए किसानों को सही दाम...

खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्धारित दर पर समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने तथा कालाबाजारी, टैगिंग, अधिक कीमत पर बिक्री एवं पीओएस मशीन में अनियमि...


thumb

बेटियों के सुनहरे भविष्य के लिए संकल्प: बाल विवाह उन्मूलन और बालिका...

महिला एवं बाल विकास विभाग सूरजपुर द्वारा कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा जागरूकता...


thumb

शासकीय कॉलेज में वायुसेना भर्ती को लेकर कार्यशाला: युवाओं को मिले क...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, सूरजपुर द्वारा आज शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय/पॉलिटेक्निक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सूरज...


thumb

आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी मछुआरों की आय : राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस...

राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सहायक संचालक, मछली पालन विभाग, सूरजपुर के मार्गदर्शन में जिले के समस्त विकासखंडों में मत्स्य पालकों एवं मत्स...