महिला स्व-सहायता समूह की राशि में अनियमितता पर एफआईआर दर्ज

Posted On:- 2026-07-11




अम्बिकापुर (वीएनएस)। जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री मिथलेश पैंकरा ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित महिला समूह के नाम पर  6 लाख रुपए निकालने के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  द्वारा जांच हेतु समिति गठित की गई थी।

जांच समिति के द्वारा पाया गया कि  ग्राम पंचायत कोसगा की सक्रिय महिला अंबानी महतवार के द्वारा आम महिला स्व सहायता समूह से 1.20 लाख एवं अनमोल आजीविका ग्राम संगठन से 5.99 लाख कुल रूपए 7.19 लाख नियम विरूद्ध लिया गया है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा अंबानी महतवार को 10 दिवस के भीतर ब्याज सहित सम्पूर्ण राशि संबंधित संगठनों को वापस करने हेतु निर्देशित किया गया, किंतु उक्त अवधि में इनके द्वारा राशि वापस नहीं की गई। राशि वापस नहीं करने के कारण लखनपुर के चारपारा के कोसगा की निवासी पवित्री चैधरी के द्वारा थाना लखनपुर में उपस्थित होकर उनके साथ हुए फर्जीवाड़े के संबंध में लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके अनुसार अबांनी महतवार लगभग 1 वर्ष से स्व सहायता समूहों का पैसा अपने पास रखी हैं एवं पैसा वापस नहीं कर रही हैं। जिसके आधार पर थाना प्रभारी लखनपुर के द्वारा भारतीय दण्ड संहिता 2023 की धारा 318 (4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने समस्त मैदानी अमलों एवं स्व सहायता समूहों को स्पष्ट निर्देश प्रदान किया गया है, कि भविष्य में किसी भी संगठन में किसी भी स्तर पर कोई वित्तीय अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...


thumb

यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...