हनोई/नई दिल्ली (वीएनएस)। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव समुद्र में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। भारतीय दूतावास भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक, 3 क्रू मेंबर और 1 अटेंडेंट शामिल थे। हादसा उस समय हुआ जब नाव होन मे रुट द्वीप से एन थोई पोर्ट लौट रही थी। तट से करीब 400 मीटर पहले अचानक नाव समुद्र में पलट गई।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के समय समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं, जिसके कारण नाव असंतुलित होकर पलट गई। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।
घटना की पुष्टि करते हुए वियतनाम स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और स्थानीय प्रशासन की ओर से खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दूतावास ने बताया कि वह प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय बनाए हुए है।
पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में आपातकालीन सहायता केंद्र (Emergency Response Centre) स्थापित किए गए हैं। दूतावास ने जरूरतमंदों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
हो ची मिन्ह सिटी हेल्पलाइन:
+84 36 281 7930
+84 91 552 37 14
+84 33 452 0414
हनोई हेल्पलाइन:
+84 91 308 9165
फू क्वोक वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप है और हाल के वर्षों में भारतीय पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल बनकर उभरा है। बड़ी संख्या में भारतीय हर वर्ष यहां छुट्टियां मनाने पहुंचते हैं।
फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। भारतीय दूतावास ने कहा है कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि चार प्राइवेट फंडेड एडवांस्ड रिएक्टर, न्यूक्लियर इनोवेशन को तेज करने के मकसद से सरकार के समर्थन व...
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोए सोन-हुई ने मास्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच सहयोग को तेज करने पर सहमति ज...
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापक टैरिफ (आयात शुल्क) नीति का बचाव करते हुए कहा है कि इससे दुनिया के क...
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस ने अपने चौथे बच्चे के जन्म की घोषणा की है। इसके साथ ही जेडी वेंस पिछले 150 से अधिक वर्षों ...
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अपनी बैलेंस शीट और मौद्रिक नीति की व्यापक समीक्षा के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन,
पीओके में कब्ज़ा करने वाले प्रशासन के सुरक्षा बलों और POK के लोगों के बीच हुई झड़पों में 12 लोगों की मौत हो गई; इन घटनाओं ने बुधवार दोपहर मुज़फ़्फ़...