दो सरकारी योजनाओं ने बदली फूलमती की तकदीर: अब पक्के मकान में रह रहा परिवार, बच्चों की शिक्षा भी हुई आसान

Posted On:- 2026-07-11




अम्बिकापुर (वीएनएस)। शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। सरगुजा जिले की अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के मठपारा की रहने वाली फूलमती देवी का परिवार भी इसका जीवंत उदाहरण है। महतारी वंदन योजना से प्राप्त होने वाली प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मिले पक्के घर ने उनके परिवार को नई उम्मीद और सम्मानजनक जीवन प्रदान किया है।

फूलमती देवी ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना के अंतर्गत हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में किया जा रहा है। उनका कहना है कि यह राशि परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहायक साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें एक बेटा वर्तमान में पढ़ाई कर रहा है। परिवार का मुख्य व्यवसाय मेहनत-मजदूरी है और सीमित आय के बावजूद वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिला पक्का घर उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना था, जो अब साकार हो चुका है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भी शहर में अपना पक्का घर होगा। आज उनके परिवार को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण में रहने का अवसर मिला है।

फूलमती देवी के पति संजय चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनकी पत्नी के नाम से आवास स्वीकृत हुआ, जिससे पूरा परिवार बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि पहले कच्चे और छप्पर वाले मकान में रहने के कारण बरसात के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। शौचालय और स्नानघर की समुचित व्यवस्था नहीं होने से महिलाओं और परिवार के अन्य सदस्यों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब पक्के मकान के साथ शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से उनका जीवन काफी आसान और सुरक्षित हो गया है।

उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं ने उनके परिवार को नई पहचान और आत्मविश्वास दिया है। अब वे अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित हैं।

फूलमती देवी और संजय चौधरी ने महतारी वंदन योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की ऐसी योजनाओं का लाभ गरीब और जरूरतमंद परिवारों तक लगातार पहुंचता रहे, ताकि अधिक से अधिक लोगों का जीवन बेहतर बन सके।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...


thumb

यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...