अम्बिकापुर (वीएनएस)। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को दोपहर 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक प्रयास आवासीय विद्यालय, घंघरी, अम्बिकापुर में किया गया था। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात अभ्यर्थियों को 09 जुलाई 2026, सायं 3:00 बजे तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई भी दावा-आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वरियता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है।
अभ्यर्थी यह सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर के सूचना पटल तथा सरगुजा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। अंतिम मेरिट सूची के अनुसार अनुसूचित जाति वर्ग के 1 विद्यार्थी एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के शीर्ष 40 विद्यार्थियों की काउंसलिंग 14 जुलाई 2026 (मंगलवार) प्रातः 10ः30 बजे से कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर में आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त ने पात्र विद्यार्थियों एवं उनके पालकों से निर्धारित समय पर काउंसलिंग में उपस्थित होने का आग्रह किया है। काउंसलिंग के दौरान जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पालकों का सहमति पत्र, आयकरदाता न होने का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र तथा कक्षा चौथी की अंकसूची सहित सभी आवश्यक मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...
मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...
वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...
।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...
दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...