प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

Posted On:- 2026-07-12




अम्बिकापुर  (वीएनएस)। अपर कलेक्टर सरगुजा द्वारा प्राकृतिक आपदा में मृतकों के वारिसों को 36 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें तहसील अम्बिकापुर के असोला निवासी जयमंगल की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस फगुआ पैकरा, तहसील रघुनाथपुर के कोरिमा निवासी तील कुुंवर की मृत्यु मधुमक्खी के काटने से होने पर उनके वारिस पीलर अगरिया, तहसील लुण्ड्रा के दोरना निवासी रामेश्वर नागेश की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस सुमेत्री नगेसिया, तहसील लुण्ड्रा के बकनाकला निवासी सनमनिया की मृत्यु आकाशीय बिजली से होने पर उनके वारिस मटन राम, तहसील धौरपुर के किरकिमा निवासी रतिराम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस अमृत कुमार, तहसील धौरपुर के पड़ौली निवासी विशाल टेकाम की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस शोभरन राम, तहसील धौरपुर के अगासी निवासी सिबो की मृत्यु सांप के काटने से होने पर उनके वारिस मनिजर, तहसील धौरपुर के चंगोरी निवासी आनंद यादव मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस नंदनी यादव एवं सीतापुर के हरदीसांड निवासी अमृत लकड़ा की मृत्यु पानी में डूबने से होने पर उनके वारिस सुखना, को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इस राशि की मंजूरी राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 संशोधित प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा राहत के अंतर्गत दी गई है।



Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय के मंशा के अनुरूप वनांचल के पंडो बच्चों तक पहुंची श...

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम छोर तक शिक्षा, पोषण और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के संकल्प को लगातार साका...


thumb

नशामुक्त भारत के संकल्प के साथ युवाओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

मेरा युवाभारत, जशपुर द्वारा शासकीय रामभजन राय (एन.ई.एस.) स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जशपुर में 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत' विषय पर जिला स्तरीय सांस...


thumb

जशपुर में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ,’240...

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय शालेय हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को जशपुर के अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस...


thumb

मन की बात करोड़ों नागरिकों को एक साझा उद्देश्य से जोड़ने का सशक्त म...

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने रविवार को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में रायगढ़ के अधिवक्ताओं के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रि...


thumb

आदिवासी छात्रावासों की अधीक्षिकाओं को जीवन कौशल, लैंगिक समानता एवं ...

।जनजातीय क्षेत्रों की किशोरियों को आत्मविश्वासी, जागरूक और जीवन की चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में आदिवासी विकास...


thumb

यूडीआईडी कार्ड शिविर से अब तक 140 दिव्यांगजनों को मिली नई पहचान

दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से सरल एवं समयबद्ध रूप से जोड़ने के उद्देश्य से बलरामपुर जिले में जिला अस्पताल में प्रत्येक शुक्...