भिलाई इस्पात मजदूर संघ में फिर बवाल, ई-फॉर्म बदलाव को लेकर 25 पदाधिकारियों की बगावत

Posted On:- 2026-07-13




भिलाईनगर (वीएनएस)। भिलाई इस्पात मजदूर संघ (बीएमएस) में एक बार फिर अंदरूनी विवाद खुलकर सामने आ गया है। ई-फॉर्म में कथित तौर पर गोपनीय तरीके से बदलाव किए जाने के विरोध में उपाध्यक्ष रविशंकर सिंह समेत करीब 25 पदाधिकारियों को कार्यकारिणी से हटाए जाने के बाद संगठन में बगावत तेज हो गई है।नाराज पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रार व्यावसायिक संघ को पत्र लिखकर ई-फॉर्म में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं करने की मांग की है।

रविशंकर सिंह और उनके समर्थकों ने 3 जुलाई को रजिस्ट्रार को भेजे गए पत्र में आरोप लगाया है कि वे यूनियन के पंजीकृत सदस्य हैं, लेकिन मई 2024 से कार्यकारिणी के आधे सदस्यों को किसी भी बैठक की सूचना नहीं दी जा रही है। यह पत्र 7 जुलाई को इंद्रावती भवन, नया रायपुर स्थित श्रमायुक्त कार्यालय में प्राप्त हुआ।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि पहले पुराने हस्ताक्षरों का इस्तेमाल कर अध्यक्ष का परिवर्तन किया गया और दो नए उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। इसके बाद यूनियन के संविधान में संशोधन का प्रयास हुआ तथा अब ई-फॉर्म में फिर से बदलाव की तैयारी की जा रही है।

शिकायतकर्ताओं ने रजिस्ट्रार से मामले की निष्पक्ष जांच कर विवादित संशोधनों पर रोक लगाने की मांग की है। इससे भिलाई इस्पात मजदूर संघ की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।



Related News
thumb

राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से ...

जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...


thumb

शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...


thumb

स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


thumb

वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...


thumb

उत्कृष्ट कृषकों को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार, आवेदन...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...