बिलासपुर (वीएनएस)। बिलासपुर पुलिस ने नशे के कारोबार पर दो बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल आठ अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग मामलों में 3.264 किलोग्राम डोडा-पोस्ता और 55.150 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
तोरवा थाना पुलिस ने महमंद बायपास रोड पर घेराबंदी कर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर चारों भागने लगे, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके थैलों से छह पॉलिथीन पैकेटों में रखा 3.264 किलोग्राम प्रतिबंधित डोडा-पोस्ता बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 45 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में दो पंजाब, एक बिलासपुर और एक मुंगेली का निवासी है। आरोपियों के पास मादक पदार्थ रखने या बेचने का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने अपराध क्रमांक 379/2026 दर्ज कर एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
वहीं, दूसरी बड़ी कार्रवाई में बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 55 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ दो महिलाओं सहित चार तस्करों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 27.57 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं तथा गांजा को 32 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
जीआरपी के अनुसार, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। लगातार हो रही कार्रवाई से पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...