बिलासपुर (वीएनएस)।सीपत थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई को एक व्यक्ति ने सीपत थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपहरण और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा क्षेत्र के ग्राम लीमभाठा निवासी उमेश अनंत (19) पुत्र रामकुमार अनंत बालिका को अपने साथ ले गया है। सूचना के आधार पर सीपत पुलिस की टीम ने लीमभाठा में दबिश दी और बालिका को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी उमेश अनंत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। अधिकारियों ने कहा कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...