दुर्ग में हिस्ट्रीशीटर मर्डर केस, पुलिस ने शुरू की जांच

Posted On:- 2026-07-13




दुर्ग (वीएनएस)। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र स्थित कुंदरापारा में रविवार देर रात एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान लेखराम कोठारी के रूप में हुई है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लेखराम कोठारी को हाल ही में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद रविवार रात कुंदरापारा में कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर जल्द ही हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका का खुलासा किया जाएगा।



Related News
thumb

राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से ...

जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...


thumb

शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...


thumb

स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


thumb

वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...


thumb

उत्कृष्ट कृषकों को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार, आवेदन...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...