अंबिकापुर (वीएनएस)। शहर में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत आबकारी उड़नदस्ता टीम ने लंबे समय से निगरानी में चल रही आरोपी आशा पांडेय के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा। टीम को देखते ही आशा पांडेय ने नशीले इंजेक्शन छिपाने का प्रयास किया, लेकिन महिला जवान की सतर्कता के चलते उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया।
तलाशी में आरोपी के पास से 19 रेक्सोजेसिक (REXOGESIC) और 9 एविल (AVIL) इंजेक्शन मिले। इन इंजेक्शनों के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद आबकारी विभाग ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आशा पांडेय पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है और लंबे समय से आबकारी विभाग की निगरानी में थी। विभाग को लगातार उसके नशीले पदार्थों के कारोबार में शामिल होने की सूचनाएं मिल रही थीं।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...