बिलासपुर (वीएनएस)। न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित एक ढाबे में आधी रात चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने ढाबे में शराब मांगने से मना करने पर विवाद किया और फिर जान से मारने की धमकी देकर गल्ले से नकदी लूट ली।
जानकारी के अनुसार, नवापारा स्थित गहलोत ढाबे में देर रात तीन युवक पहुंचे और शराब की मांग करने लगे। ढाबा कर्मचारियों ने मना किया तो आरोपी विवाद करने लगे। इसी दौरान उन्होंने चाकू निकालकर धमकाना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी विजेंद्र कमल के साथ आरोपियों ने डंडे, स्टील पाइप और मुक्कों से जमकर मारपीट की।
इसके बाद आरोपी ढाबे के गल्ले से 4,500 रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए करैहापारा में दबिश दी और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम के साथ वारदात में इस्तेमाल चाकू, लाठी और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्कू रावत, शनि उर्फ राजा कश्यप और ब्यासनारायण उर्फ छोटू के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...