सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुकमा जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित “मिशन शक्ति“ (महिला सशक्तिकरण हब) की टीम द्वारा शनिवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कुम्हाररास में एक दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान डिजिटल युग में स्कूली बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महिला थाना प्रभारी श्रीमती पदमा जगत ने बच्चों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी बनाने, निजी जानकारियां साझा न करने और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन खतरे या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत माता-पिता या पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।
इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ट्रिजा दास सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती प्रमिला सिंह तथा जिला मिशन समन्वयक शांति सेठिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग की इस पहल को सराहते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...