जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

Posted On:- 2026-07-13




सुकमा (वीएनएस)। जनपद पंचायत कोंटा के सभाकक्ष में शुक्रवार को जनपद की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष श्रीमती कुसुमलता कोवासी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री माड़वी देवा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत विकासखंड के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ हुई, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी रखे।

   बैठक के दौरान विकासखंड कोंटा में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा लंबित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

   बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से आवश्यक निर्णय लिए गए। संबंधित विभागों ने योजनाओं की प्रगति से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की तथा विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए आवश्यक सुझाव भी साझा किए।



Related News
thumb

राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से ...

जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...


thumb

शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...


thumb

स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


thumb

वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...


thumb

उत्कृष्ट कृषकों को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार, आवेदन...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...