समय पर खाद-बीज और केसीसी मिलने से किसानों में उत्साह

Posted On:- 2026-07-13




सुकमा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप सुकमा जिला प्रशासन ने खरीफ सीजन से ठीक पहले किसानों के लिए खाद, उन्नत बीज और ऋण की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित कर प्रशासनिक तत्परता की एक अनुकरणीय मिसाल पेश की है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ अंचलों तक कृषि सामग्रियों की सुचारू आपूर्ति की पुख्ता व्यवस्था की गई है। प्रशासन की इस सक्रिय, पारदर्शी और किसान-हितैषी कार्यप्रणाली से अन्नदाताओं को बिना किसी परेशानी के बोआई की तैयारी करने में मदद मिल रही है, जिससे पूरे क्षेत्र के किसानों में भारी उत्साह और आगामी फसल को लेकर एक नया विश्वास जागा है।

इस समयबद्ध व्यवस्था का सीधा और सुखद लाभ छिंदगढ़ विकासखंड के नयागुड़ा गांव के प्रगतिशील किसान चनासू नाग को मिला है। 8 एकड़ कृषि भूमि के मालिक चनासू नाग को कुकानार सहकारी समिति के माध्यम से न केवल आवश्यकतानुसार सब्सिडीयुक्त केसीसी ऋण उपलब्ध कराया गया, बल्कि कुकानार समिति से तत्काल एक-एक बोरी यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश और एक बोरी धान भी प्रदान किया गया। समय पर मिली इस बड़ी मदद से भावुक सोमारू ने कहा कि इससे उन पर से आर्थिक दबाव पूरी तरह हट गया और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इस सुचारू व्यवस्था की खुले दिल से सराहना की।

एक ओर जहाँ प्रशासन किसानों को निर्बाध रूप से कृषि आदान उपलब्ध करा रहा है, वहीं दूसरी ओर अन्नदाताओं के हितों की रक्षा के लिए बिचौलियों, कालाबाजारी और अवैध भंडारण करने वालों के खिलाफ भी सर्जिकल स्ट्राइक जारी है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सोसायटियों और बाजारों का औचक निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई कर रही हैं, जिससे किसानों को सही कीमत पर प्रमाणिक सामग्रियां मिल रही हैं। जिला प्रशासन की इस त्रिस्तरीय मुस्तैदी ऋण, खाद-बीज की आपूर्ति और सख्त निगरानी ने सुकमा के किसानों का भरोसा मजबूत कर दिया है और इस बार क्षेत्र में बंपर खरीफ उत्पादन की उम्मीद जताई जा रही है।



Related News
thumb

राज्य व राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से ...

जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...


thumb

किशोरी बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण

कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...


thumb

शासन द्वारा व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए सेवा सेतु की पहल ...

कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...


thumb

स्व-सहायता समूह से जुड़कर पूनम देवी बनीं आत्मनिर्भर, अब ‘लखपति दीदी’...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


thumb

वनविभाग द्वारा वन भूमि में अवैध अतिक्रमण को हटाकर किया जा रहा पौधरोपण

वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...


thumb

उत्कृष्ट कृषकों को मिलेगा डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार, आवेदन...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...