सुकमा (वीएनएस)। कलेक्टर श्री अमित कुमार के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित महिला सशक्तिकरण केंद्र द्वारा शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य बढ़ती जनसंख्या के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना, परिवार कल्याण, महिला स्वास्थ्य तथा शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना था। स्कूली छात्रों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जहाँ “छोटा परिवार, सुखी परिवार“, “बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ“ और “जनसंख्या नियंत्रण, खुशहाल जीवन का आधार“ जैसे नारों से पूरा वातावरण जागरूकता के संदेशों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण केंद्र की जेंडर विशेषज्ञ श्रीमती दीपिका सिंह, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वयक विशेषज्ञ श्री प्रदीप मंडल तथा समिला कोर्राम ने कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि प्राकृतिक संसाधनों पर दबाव बढ़ाने के साथ-साथ महिलाओं के स्वास्थ्य, बच्चों के पोषण और उनके उज्ज्वल भविष्य को भी प्रभावित करती है। उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण केंद्र समाज के अंतिम छोर तक पहुँचकर महिलाओं को परिवार नियोजन, स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि स्वस्थ, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
रैली के समापन पर आयोजित गोष्ठी में बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों और उनके व्यावहारिक समाधानों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नागरिकों एवं प्रतिभागियों ने जनसंख्या नियंत्रण, महिला सशक्तिकरण और परिवार कल्याण के संदेश को अपने-अपने क्षेत्रों तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी को जनसंख्या नियंत्रण एवं सामाजिक जागरूकता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई, जिससे यह आयोजन जनहित और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रभावी संदेश देने में सफल रहा।
जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश राज्य...
कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार एवं रेनू प्रकाश जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के अन्तर्गत बेटी ब...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव की उपस्थिति में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आधार, सेवा सेतु, सामान्...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की महिलाएं विभिन्न योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
वनमण्डल की बड़ी कार्यवाहीः सन्ना वन परिक्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाकर वनभूमि मुक्त, तत्काल प्रारंभ किया गया पौध रोपण किया गया वन एवं वन्यजीव संरक्ष...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं नवाचारपूर्ण कार्य करने वाले कृषकों को श्डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया ज...