अम्बिकापुर (वीएनएस)। दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा परिसर, अंबिकापुर में 11 एवं 12 जुलाई 2026 को छात्रावास अधीक्षिकाओं के लिए दो दिवसीय चरणबद्ध (कैस्केडिंग) आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त डॉ. ललित शुक्ला एवं सहायक संचालक सुश्री किरण राजपूत द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में 24 प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास अधीक्षिकाओं तथा 2 विशेष संस्थाओं की अधीक्षिकाओं सहित कुल 26 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
यह प्रशिक्षण हाल ही में आयोजित मास्टर ट्रेनर कार्यशाला में प्रशिक्षित अधीक्षिकाओं द्वारा संचालित किया गया, जबकि दि रूम टू रीड इंडिया की टीम ने संपूर्ण प्रशिक्षण प्रक्रिया में तकनीकी एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य छात्रावासों में जीवन कौशल शिक्षा को संस्थागत रूप से सुदृढ़ करना तथा बालिकाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करना है।
दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को किशोरावस्था, जीवन कौशल, लैंगिक समानता, आत्मविश्वास निर्माण, स्व-निर्णय क्षमता एवं प्रभावी फैसिलिटेशन कौशल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सहभागितापूर्ण गतिविधियों, समूह चर्चाओं एवं अभ्यास सत्रों के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षण के उपरांत सभी अधीक्षिकाएँ अपने-अपने छात्रावासों में कक्षा 6वीं से 10वीं तक अध्ययनरत बालिकाओं के लिए नियमित जीवन कौशल सत्रों का संचालन करेंगी। इसी उद्देश्य से प्रत्येक छात्रावास के लिए वार्षिक क्रियान्वयन योजना भी तैयार की गई, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र में जीवन कौशल कार्यक्रम का प्रभावी एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
यह प्रशिक्षण बालिकाओं में शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, स्व-निर्णय की भावना एवं लैंगिक समानता के मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा। प्रशिक्षित अधीक्षिकाएँ छात्रावासों में इन मूल्यों के संवर्धन में प्रभावी भूमिका निभाएँगी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...