साइबर ठगी के 6 लाख बचाए, कोरबा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Posted On:- 2026-07-14




कोरबा (वीएनएस)। कोरबा साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के शिकार एक व्यक्ति के 6 लाख रुपये सुरक्षित बचाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने संबंधित बैंक खाते में तत्काल डेबिट फ्रीज लगवाकर ठगी गई रकम को निकाले जाने से रोक दिया। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद यह राशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस दिलाई जाएगी।

पुलिस के अनुसार राहुल रात्रे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार हुए थे। अज्ञात साइबर ठग ने झांसा देकर उनसे 6 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

घटना के तुरंत बाद राहुल ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही कोरबा साइबर थाना ने एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खाते में उपलब्ध राशि पर डेबिट फ्रीज लगवा दिया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। साथ ही किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन, सीवीवी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी है।



Related News
thumb

रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 250 से अधिक अभ्यर्थियों ने ...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइवलीहु...


thumb

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का बचेली आगमन पर हुआ गार्ड ...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आज बचेली स्थित एनएमडीसी विश्राम गृह में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्...


thumb

नैनो यूरिया बना भरोसे की पहचान, किसान रामदुलारी ने बढ़ाया उपयोग का द...

जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी रामदुलारी साहू आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।


thumb

सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया...

शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय हेतु एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों से समय प...


thumb

संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्र...

कठिन परिस्थितियाँ अक्सर जीवन की राह को चुनौतीपूर्ण बना देती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति, उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को अवसर में ब...