नैनो यूरिया बना भरोसे की पहचान, किसान रामदुलारी ने बढ़ाया उपयोग का दायरा

Posted On:- 2026-07-17




बेहतर परिणाम से बढ़ा विश्वास, अब बड़े रकबे में करेंगे नैनो यूरिया का उपयोग

जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी रामदुलारी साहू आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं। पहले उन्होंने अपनी लगभग 2 एकड़ कृषि भूमि में नैनो यूरिया का प्रयोग किया, जिसके उत्साहजनक परिणाम प्राप्त होने के बाद अब वे आगामी फसल में 5 एकड़ भूमि पर इसका उपयोग करने जा रहे हैं। उनका अनुभव बताता है कि नई तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी और सुविधाजनक बनाया जा सकता है।

साहू ने बताया कि उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में नैनो यूरिया का उपयोग किया। फसल में इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले। पौधों की वृद्धि बेहतर हुई, फसल अधिक स्वस्थ दिखाई दी तथा खेत में पोषक तत्वों के प्रभावी उपयोग का लाभ मिला। इन परिणामों से उत्साहित होकर उन्होंने अगले सीजन में अपने खेत के बड़े हिस्से में नैनो यूरिया का उपयोग करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक यूरिया की तुलना में नैनो यूरिया का उपयोग काफी सुविधाजनक है। इसकी छोटी बोतल को खेत तक ले जाना आसान होता है, जिससे परिवहन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। साथ ही इसका छिड़काव भी सरल है, जिससे किसानों का समय और श्रम दोनों की बचत होती है। रामदुलारी साहू का मानना है कि आधुनिक कृषि तकनीकों और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर किसान खेती की लागत को नियंत्रित करते हुए बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे भी नैनो यूरिया का उपयोग करें और इसके लाभ का स्वयं अनुभव करें।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा में रथयात्रा महोत्सव में गजपति महाराजा की ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...


thumb

हरित ऊर्जा की ओर बढ़ा धमतरी: ठेनही बना जिले का पहला सामूहिक सोलर प्ल...

धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...


thumb

जिले में अब तक 152.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर...

किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...


thumb

अमृत भारत स्टेशन योजना: रायपुर डीआरएम ने सरोना और बालोद स्टेशनों के...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

हरित दंतेवाड़ा की दिशा में बड़ा अभियान-एक दिन में बने 1 लाख सीड बॉल

जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...