खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय हेतु एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य

Posted On:- 2026-07-17




कोंडागांव (वीएनएस)। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों से समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन कराने की अपील की गई है। पंजीयन के लिए किसानों को आधार से लिंक मोबाइल नंबर, आधार कार्ड तथा आवश्यक भूमि संबंधी दस्तावेजों के साथ अपने निकटस्थ प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति अथवा पंजीयन केंद्र में संपर्क करना होगा। जिन किसानों का पंजीयन पहले से है, वे भी अपने रकबे, फसल एवं अन्य विवरण का सत्यापन एवं आवश्यक संशोधन समय पर अवश्य करा लें।

विभाग द्वारा किसानों को बताया गया है कि नवीन किसान, बंटाईदार, वनाधिकार पट्टाधारी तथा अन्य पात्र कृषक भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के दौरान बैंक खाता, आधार एवं अन्य आवश्यक जानकारियां सही एवं अद्यतन होना आवश्यक है। धान विक्रय के समय आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य रहेगा। वहीं, किसान एग्रीस्टैक से जुड़कर डिजिटल कृषि सेवाओं एवं भविष्य की विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि अतिशीघ्र अपना पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन पूर्ण कर लें, ताकि समर्थन मूल्य पर धान विक्रय सहित शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के प्राप्त हो सके।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा में रथयात्रा महोत्सव में गजपति महाराजा की ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विकाखंड कांसाबेल के ग्राम दोकड़ा में ऐतिहासिक एवं प्राचीन जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच भव्य रथ...


thumb

हरित ऊर्जा की ओर बढ़ा धमतरी: ठेनही बना जिले का पहला सामूहिक सोलर प्ल...

धमतरी जिले के सुदूर अंचल नगरी विकासखंड में बसा ग्राम ठेनही जल्द ही विकास की नई रोशनी से जगमगा होगा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर-...


thumb

जिले में अब तक 152.0 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 5.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 11...


thumb

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से मिली आर्थिक मजबूती, अब बेहतर ढंग से कर...

किसानों को खेती-किसानी के लिए समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा कृषि कार्यों को सुगम बनाने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना किसान...


thumb

अमृत भारत स्टेशन योजना: रायपुर डीआरएम ने सरोना और बालोद स्टेशनों के...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ...


thumb

हरित दंतेवाड़ा की दिशा में बड़ा अभियान-एक दिन में बने 1 लाख सीड बॉल

जिले में पर्यावरण संरक्षण और वनीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए जिला प्रशासन और कृषि विभाग के संयुक्त नेतृत्व में एक दिवसीय सीड बॉल (बीज ...