सरगुजा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस ने घर में हुई 5 लाख रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि घर के नौकर और ड्राइवर ने ही रची थी। दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई को वह परिवार और दोस्तों के साथ बाहर गए थे। घर की जिम्मेदारी उन्होंने अपने नौकर ईश्वर यादव और ड्राइवर को सौंप रखी थी। इसी दौरान दोनों ने मौका देखकर घर में रखे 5 लाख रुपये चोरी कर लिए।
खुद को बंधक बताकर रची झूठी कहानी
चोरी के बाद आरोपियों ने पुलिस और पड़ोसियों को गुमराह करने के लिए पूरी कहानी बनाई। मुख्य आरोपी ईश्वर यादव ने खुद के हाथ-पैर बंधवा लिए और शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। उसने बताया कि कुछ नकाबपोश चोर घर में घुसे थे और मारपीट कर उसे बांधने के बाद अलमारी में रखी रकम लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर सुभाष अग्रवाल अंबिकापुर पहुंचे और गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घर से जुड़े लोगों और संदिग्धों से पूछताछ की।
पूछताछ में खुला राज
पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान नौकर और ड्राइवर बार-बार अपने बयान बदल रहे थे। संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात कबूल कर ली। उन्होंने बताया कि चोरी की रकम पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे झाड़ियों में एक झोले में छिपाकर रखी गई है।
गांधीनगर पुलिस ने मौके से पूरी रकम बरामद कर ली। मामले में एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस को भ्रमित करने के लिए सुनियोजित तरीके से झूठी कहानी तैयार की थी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...