सड़क सुरक्षा : कलेक्टर ने बुलाई समीक्षा बैठक, विभागों को मिलकर काम करने के दिए सख्त निर्देश

Posted On:- 2026-07-14




महासमुंद (वीएनएस)। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक के पश्चात सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं आमजन में जागरूकता बढ़ाने के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, श्री रवि साहू, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।

रात्रि के समय सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु कलेक्टर ने सीईओ, सीएमओ, एनएचआई, पशुपालन विभाग, यातायात विभाग तथा नगरीय निकायों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर मवेशियों को सड़कों से हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पशु मालिकों की पहचान कर उन्हें समझाईश देने तथा उनके विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों (ब्लैक स्पॉट) एवं नवीन ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन कर वहां आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग तथा नगरीय एवं ग्रामीण निकायों को निर्देशित किया गया। साथ ही ओवरलोड संचालित हो रहे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर लंगेह ने निर्देशित किया कि स्कूलों में विद्यार्थियों के माध्यम से पालकों से संपर्क स्थापित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, ताकि सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी विकसित हो सके। कलेक्टर ने यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात विभाग को निर्देशित किया गया कि हेलमेट न पहनने एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान की प्रभावी कार्रवाई करें।

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि जिले में 4 नवीन ब्लैक स्पॉट के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय किया जा रहा है। कलेक्टर लंगेह ने सभी संबंधित विभागों को सड़क सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने तथा समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।




Related News
thumb

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जल संरक...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोटलापल में किए गए डबरी निर...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रायपुर में प्रवेश प्रारंभ

शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह प्रवेश श्रवण...


thumb

वनाश्रित परिवारों को मिला बड़ा संबल: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासियों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक...


thumb

प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 12 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जिले भर में जागरूकता मुहिम तेज, ‘सास-बहू स...

जिले में परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्य...