पंडरापानी-पीलल चौक से परहाटोली तक सड़क निर्माण प्रगति पर, यातायात सुचारू

Posted On:- 2026-07-14




जशपुरनगर (वीएनएस)। समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार ‘6 बारिश से कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, पैदल चलने तक की जगह नहीं‘‘ के संबंध में लोक निर्माण विभाग, संभाग पथलगांव द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

कार्यपालन अभियंता, लोकनि.वि.संभाग पथलगांव ने बताया कि जिला-जशपुर के लुडेग-तपकरा-लवाकेरा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य हेतु रूपए 11033.00 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। उक्त मार्ग के निर्माण हेतु 15 अक्टूबर 2025 को ठेकेदार मैसर्स सिद्धि विनायक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. को कार्यादेश प्रदान किया गया है। कार्य पूर्ण करने हेतु मई 2027 तक का समय दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कार्य प्रगति पर है। उक्त मार्ग के आधे भाग पर जी.एस.बी. मटेरियल डाल कर आवागमन हेतु सुधार कर दिया गया है। मार्ग पर यातायात प्रभावित नहीं है। कार्य गुणवत्ता पूर्वक कराया जा रहा है। यातायात को सुगम बनाये रखने के लिए विद्यमान मार्ग के गड्ढों को अस्थायी रूप से भरा जाता है।  विभाग द्वारा समयावधि में गुणवत्ता पूर्वक कार्य कराने का प्रयास किया जा रहा है।




Related News
thumb

विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) से जल संरक...

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)” के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोटलापल में किए गए डबरी निर...


thumb

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। कले...


thumb

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रायपुर में प्रवेश प्रारंभ

शासकीय दिव्यांग महाविद्यालय, माना कैम्प रायपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। यह प्रवेश श्रवण...


thumb

वनाश्रित परिवारों को मिला बड़ा संबल: तेन्दूपत्ता संग्राहकों के खातों...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासियों और तेन्दूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक...


thumb

प्राकृतिक आपदा के 3 प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 12 लाख रु...

छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा एवं नैसर्गिक विपत्तियों से होने व...


thumb

जनसंख्या नियंत्रण के लिए जिले भर में जागरूकता मुहिम तेज, ‘सास-बहू स...

जिले में परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 से 18 जुलाई 2026 तक जनसंख्य...