अंबिकापुर (वीएनएस)। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालक फरार हो गए हैं। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना से संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फरार बालकों की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।
पुराना दरवाजा तोड़कर हुए फरार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़कर भागने की योजना बनाई। देर रात सभी 13 बालक सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए परिसर से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शुरू किया सर्च अभियान
घटना के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब अंबिकापुर के इसी बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालक फरार हुए हैं। इससे पहले 23 जून को भी 13 अपचारी बालक यहां से भाग निकले थे। उस मामले में पुलिस ने अधिकांश बालकों को पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुराने दरवाजे को तोड़कर एक साथ 13 अपचारी बालकों का फरार होना सुरक्षा इंतजामों की बड़ी चूक माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस फरार बालकों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...