अंबिकापुर (वीएनएस)।बिश्रामपुर पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर उनके पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और अन्य धाराओं में मामला दर्जकिया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उससे लगातार 20 लाख रुपये दहेज की मांग की गई और मांग पूरी नहीं होने पर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पुलिस के अनुसार, शिवनंदनपुर (बिश्रामपुर) निवासी डॉ. प्रियंका जायसवाल की शादी 30 अप्रैल 2025 को मरवाही निवासी डॉ. कोमल प्रसाद राय से हुई थी।
शिकायत में कहा गया है कि तिलक समारोह में पीड़िता के पिता ने सवा तीन लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण सहित अन्य उपहार दिए थे। इसके बावजूद शादी से पहले और बाद में नए घर और कार के नाम पर पैसों की मांग की गई। बाद में ससुराल पक्ष ने 20 लाख रुपये की मांग रखी।
डॉ. प्रियंका का आरोप है कि विवाह के बाद उन्हें ससुराल में प्रताड़ित किया गया, गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा पति शराब के नशे में अक्सर हिंसक व्यवहार करता था। जनवरी 2026 में भी 20 लाख रुपये को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वह 26 फरवरी 2026 को मायके लौट आईं। अप्रैल 2026 में समझौते का प्रयास भी विफल रहा।
बिश्रामपुर पुलिस ने पति डॉ. कोमल प्रसाद राय सहित सात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85, 296 एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...