अंबिकापुर (वीएनएस)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ निजी अस्पतालों ने कागजों में मरीज भर्ती दिखाकर उनके आयुष्मान कार्ड के जरिए लाखों रुपये का क्लेम किया। गड़बड़ी की पुष्टि के बावजूद अब तक संबंधित अस्पतालों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।
जांच के दौरान केडी (KD) अस्पताल में वास्तविक रूप से केवल 20 मरीज भर्ती मिले, जबकि रिकॉर्ड में 29 मरीज दर्ज कर उनके नाम पर आयुष्मान योजना से इलाज का दावा किया जा रहा था।
आरोप है कि अस्पताल ने फर्जी तरीके से सरकारी राशि प्राप्त की। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में बिना वास्तविक इलाज किए ही मरीजों के नाम पर क्लेम किया गया।
महामाया अस्पताल का नाम भी अनियमितताओं में सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, अंबिकापुर के कुल पांच निजी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के संचालन में गड़बड़ियां मिली हैं।
हालांकि शुरुआती जांच में अनियमितताओं के संकेत मिलने के बावजूद अब तक किसी भी अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...
कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...
जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...
संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...