बतौली में 234 रसोइयों को मिला प्रशिक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Posted On:- 2026-07-15




सरगुजा (वीएनएस)। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बतौली विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत 234 रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रसोइयों को मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षित तरीके से भोजन तैयार करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भोजन बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी शरदचंद्र मेस्पाल और विकासखंड परियोजना अधिकारी उमेश गुप्ता ने रसोइयों को विद्यालयों में बच्चों की संख्या अधिक होने पर एलपीजी गैस का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। 

साथ ही भोजन तैयार करने से पहले व्यक्तिगत स्वच्छता, रसोईघर और बर्तनों की नियमित सफाई तथा मसालों के सुरक्षित रखरखाव के महत्व पर जोर दिया।

प्रशिक्षण में निर्देश दिए गए कि बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित मेनू के अनुसार गर्म, ताजा और पौष्टिक भोजन परोसा जाए। फोर्टिफाइड चावल की गुणवत्ता, सब्जियों को अच्छी तरह धोकर पकाने तथा बरसात के मौसम में सोयाबीन बड़ी नहीं परोसने के निर्देश भी दिए गए। बच्चों को टाटपट्टी या बेंच पर बैठाकर भोजन कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर लव गुप्ता ने भी रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



Related News
thumb

चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजप...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...


thumb

बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए ...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...


thumb

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...