एमबीबीएस छात्र की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Posted On:- 2026-07-16




कोरबा(वीएनएस)। बालको क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक एमबीबीएस छात्र की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज कोरबा के छात्रावास की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। छात्र और अभिभावकों ने हॉस्टल में विद्यार्थियों की उपस्थिति, प्रवेश-निकास प्रणाली और नियमित मॉनिटरिंग को अधिक प्रभावी बनाने की मांग की है।

मृतक छात्र मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में रहता था। हादसे के बाद यह सवाल उठा कि दुर्घटना से एक रात पहले वह छात्रावास में मौजूद था या नहीं। इस संबंध में हॉस्टल वार्डन ने कहा कि रिकॉर्ड की जांच के बाद ही इसकी पुष्टि की जा सकेगी। इस स्थिति ने हॉस्टल में विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज करने और निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर चर्चा तेज कर दी है।

छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि हॉस्टल में प्रवेश और बाहर जाने के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाना चाहिए। नियमित उपस्थिति दर्ज करने और विद्यार्थियों की गतिविधियों की निगरानी से सुरक्षा और अनुशासन दोनों बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि छात्रावास में रहने वाले सभी विद्यार्थियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाए।

बताया जा रहा है कि कुछ विद्यार्थियों ने हॉस्टल में कमरे आवंटित करा रखे हैं, लेकिन वे बाहर रह रहे हैं। ऐसे मामलों की जांच कर रिकॉर्ड अपडेट करने की आवश्यकता जताई जा रही है, ताकि वास्तविक जरूरतमंद छात्रों को छात्रावास की सुविधा मिल सके।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले भी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र की आत्महत्या के बाद छात्रावास की व्यवस्था और विद्यार्थियों की काउंसलिंग को लेकर सवाल उठे थे। अब सड़क दुर्घटना में छात्र की मौत के बाद एक बार फिर हॉस्टल प्रबंधन की कार्यप्रणाली चर्चा में है। वार्डन ने कहा कि यदि कोई छात्र नियमों का उल्लंघन करते हुए बाहर रह रहा है तो उसकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Related News
thumb

रोजगार मेले में उमड़ा युवाओं का उत्साह, 250 से अधिक अभ्यर्थियों ने ...

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, दंतेवाड़ा द्वारा युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाइवलीहु...


thumb

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का बचेली आगमन पर हुआ गार्ड ...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का आज बचेली स्थित एनएमडीसी विश्राम गृह में आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्...


thumb

नैनो यूरिया बना भरोसे की पहचान, किसान रामदुलारी ने बढ़ाया उपयोग का द...

जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पोड़ी निवासी रामदुलारी साहू आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।


thumb

सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन के लिए सहारा, मुकुटा को आसानी से मिला नया...

शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


thumb

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय हेतु एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय एवं शासन की विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों से समय प...


thumb

संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, राज्य स्तरीय प्र...

कठिन परिस्थितियाँ अक्सर जीवन की राह को चुनौतीपूर्ण बना देती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति, उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से हर चुनौती को अवसर में ब...