अंशकालिक स्पेशल एजुकेटर भर्ती, आवेदन 27 जुलाई तक

Posted On:- 2026-07-17




बिलासपुर (वीएनएस)। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के अंतर्गत जिले के 6 पीएमश्री विद्यालयों में अंशकालिक स्पशेल एजुकेटर की भर्ती के लिए 27 जुलाई 2026 तक आवेदन मंगाये गये है। यह भर्ती 31 मार्च 2027 तक की अवधि के लिए होगी एवं उन्हें प्रतिमाह 20 हजार रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। प्राथमिक स्तर विद्यालय हेतु विशेष शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु विशेष शिक्षा में बीएड की डिग्री अनिवार्य है।

इच्छुक आवेदक 27 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, द्वितीय तल, जिला पंचायत भवन, बिलासपुर में डाक, स्पीड पोस्ट अथवा कोरियर के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवश्यक योग्यता एवं अन्य जानकारी, आवेदन पत्र प्रारूप जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा जिला पंचायत भवन में चस्पा की गई है। साथ ही इस संबंध में जानकारी के लिए वेबसाईट www.bilaspur.gov.in का अवलोकन कर सकते है।  



Related News
thumb

दुर्ग जिला न्यायालय में ई-कोर्ट्स के नए डिजिटल मॉड्यूल्स पर ट्रेनिं...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में ई-कोर्ट परियो...


thumb

कोरबा रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार: देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने ...

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और वर्षों से अधूरे पड़े नवनीकरण कार्य पर गहरी नाराजगी व्य...


thumb

जिले में अब तक 229.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 229.6 मि.मी. औ...


thumb

हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद के उपयोग के लिए किसानों को किय...

जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार वि...


राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का ...

मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी...


thumb

मुख्यमंत्री साय की पहल : सीएम हेल्पलाइन दिव्यांगों के लिए बनी सुविध...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।