जशपुरनगर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। विशेष रूप से दिव्यांगजनों और जरूरतमंद लोगों के लिए यह व्यवस्था राहत और विश्वास का केंद्र साबित हो रही है। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से वर्षों से लंबित मामलों का भी समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है।
ऐसा ही एक मामला जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी प्रमनाथ मिर्रे का है। पेंशन शुरू कराने के लिए लगातार प्रयासों के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था।
आखिरकार उनके पुत्र प्रताप मिर्रे ने 20 जून को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। परिणामस्वरूप महज 12 दिनों के भीतर उनकी शिकायत का निराकरण कर दिया गया और प्रमनाथ मिर्रे को दिव्यांग पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो गया।
प्रमनाथ मिर्रे और उनके परिवार ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो कार्य अनेक प्रयास से नहीं हो पा रहा था वह सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से कुछ ही दिनों में पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था दिव्यांगों और जरूरतमंद नागरिकों के लिए अत्यंत सुविधाजनक और भरोसेमंद साबित हो रही है तथा आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करा रही है।
जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तीनों विकासखंड मनेंद्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर की ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पशु सख...
जिले के तीनों विकासखंड भरतपुर, खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्...
कभी रासायनिक खाद और महंगे कीटनाशकों पर निर्भर रहने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड के किसान आज प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में केवल नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्त...
राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं भूमिहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही ह...
जिले के उदयपुर विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र नौनिहालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं।