राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन अनिवार्य

Posted On:- 2026-07-19




जशपुरनगर (वीएनएस)। मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। विभाग ने बताया कि मछली पालन से जुड़े व्यक्ति, समूह, समिति एवं अन्य हितग्राही कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से अथवा स्वयं एनएफडीपी पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। सीएससी के माध्यम से पंजीयन कराने पर निर्धारित शुल्क में से 20 रुपये सीएससी संचालक को तथा 80 रुपये हितग्राही को प्राप्त होंगे। एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन के लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता होना आवश्यक है।

पंजीयन से संबंधित विकासखंड के मत्स्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है।

पत्थलगांव में सहायक मत्स्य अधिकारी रविशंकर, मोबाइल 9244520073, कुनकुरी एवं दुलदुला में सहायक मत्स्य अधिकारी कु. शीला मिंज, मोबाइल 7746839457, जशपुर में सहायक मत्स्य निरीक्षक अरविंद डनसेना, मोबाइल 9887299753, मनोरा में मत्स्य निरीक्षक कु. इन्द्राणी साह मोबाइलरू9827890842, बगीचा में मत्स्य निरीक्षक अभिनीत कुमार सिंह, मोबाइल 7999565025, कांसाबेल में मत्स्य निरीक्षक कु. अम्बिका पैंकरा मोबाइल 8224835485, फरसाबहार में मत्स्य निरीक्षक कु. श्वेता प्रधान, मोबाइल : 7247071600। मछली पालन विभाग ने जिले के सभी पात्र मत्स्य कृषकों से अपील की है कि वे शीघ्र एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीयन कराकर विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।




Related News
thumb

पशु सखियों की सक्रियता से सुदृढ़ हो रहा पशुधन स्वास्थ्य : गांव-गांव ...

जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के तीनों विकासखंड मनेंद्रगढ़, खड़गवां एवं भरतपुर की ग्राम पंचायतों में पशुपालन विभाग के मार्गदर्शन एवं सहयोग से पशु सख...


thumb

कृषि विकास को मिली नई गति : किसानों को निःशुल्क बीज वितरण के साथ यो...

जिले के तीनों विकासखंड भरतपुर, खड़गवां एवं मनेंद्रगढ़ में कृषि विभाग द्वारा किसानों को आत्मनिर्भर बनाने तथा कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्...


thumb

महिला कृषि सखियों की पहल बनी बदलाव की मिसाल: प्राकृतिक खेती से आत्म...

कभी रासायनिक खाद और महंगे कीटनाशकों पर निर्भर रहने वाले मनेंद्रगढ़ विकासखंड के किसान आज प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं।


thumb

हर घर नल से जल बना खुशियों की नई धारा : जल जीवन मिशन से आशादेवी के ...

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित जल जीवन मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में केवल नल कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना नहीं, बल्कि लोगों के जीवन स्त...


thumb

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी भूमिहीन परिवार...

राज्य शासन की हितग्राही मूलक योजनाएं भूमिहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही ह...


thumb

नव निर्माण स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्रों से नौनिहालों को मिल रहा बेहतर ...

जिले के उदयपुर विकासखंड में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र नौनिहालों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते जा रहे हैं।