बिलासपुर (वीएनएस)। रतनपुर वन परिक्षेत्र के पचरा गांव में तालाब में मछली पालन करने वाले दो सगे भाइयों ने करंट लगाकर एक मगरमच्छ की हत्या कर दी। वन विभाग की जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
घटना मंगलवार की है। चांपी जलाशय के डूबान क्षेत्र स्थित एक तालाब में मगरमच्छ का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कानन पेंडारी जू के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ. पी.के. चंदन द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण विद्युत करंट लगना पाया गया।इसके बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच में पता चला कि तालाब मालिक केवल दास मानिकपुरी और कंवल दास मानिकपुरी मगरमच्छ द्वारा मछलियां खाए जाने से परेशान थे। उन्होंने तालाब के किनारे खूंटे गाड़कर 100 मीटर से अधिक लंबा बिजली का तार बिछाया, जिससे पानी में करंट प्रवाहित हो गया। करंट की चपेट में आने से मगरमच्छ की मौके पर ही मौत हो गई।
वन विभाग ने बताया कि मगरमच्छ अनुसूची-1 का संरक्षित वन्यजीव है। ऐसे वन्यजीव का शिकार गंभीर अपराध है। मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में ई-कोर्ट परियो...
कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और वर्षों से अधूरे पड़े नवनीकरण कार्य पर गहरी नाराजगी व्य...
चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 229.6 मि.मी. औ...
जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार वि...
मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी...
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।