सूदखोरी से परेशान युवक की आत्महत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Posted On:- 2026-07-17




अंबिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सूदखोरी और मानसिक प्रताड़ना से जुड़े आत्महत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी मृतक को ऊंची ब्याज दर पर रुपये उधार देकर लगातार रकम की वसूली के लिए दबाव और धमकियां दे रहा था, जिससे वह मानसिक तनाव में आ गया और आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान मृतक का सुसाइड नोट मिला, जिसमें आरोपी का उल्लेख किया गया है। इसके अलावा परिजनों के बयान और बैंक लेनदेन की जांच में भी आरोपी की भूमिका की पुष्टि हुई। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से अत्यधिक ब्याज पर रुपये उधार देता था और भुगतान में देरी होने पर लगातार धमकियां देकर मृतक पर दबाव बनाता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण से संबंधित धाराओं तथा कर्जा एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।



Related News
thumb

चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए कल सजेगी स्पेशल लोक अदालत; सूरजप...

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर थॉमस एक्का के दिशा-निर्...


thumb

बेटियों को सशक्त बनाने की पहल: जागरूकता शिविर में महिलाओं को सिखाए ...

कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सूरजपुर द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमि...


thumb

सेवा सेतु केंद्र से राकेश को मिली त्वरित राहत, कुछ ही घंटों में जार...

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन की अवधारणा को साकार करते हुए आम नागरिकों को त्वरित, सरल एवं पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवा से...


thumb

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार: आधुनिक मॉडल्स के रूप में विक...

कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौधाम समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में गौधामों के प्रभाव...


thumb

बाल विवाह पर होगी कठोर कार्यवाही, दो वर्ष कारावास व एक लाख जुर्माने...

जिला कलेक्टर रेना जमील के निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी शुभम बंसल के मार्गदर्शन में जिले के समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों एवं महाविद्यालयो...


thumb

आपदा से बचाव के लिए केनापारा पोखरी में बाढ़ बचाव दल ने किया मॉक ड्रिल

संभावित प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत केनापारा स्थित पोखरी में बाढ़ बचाव ए...