फर्जी सर्पदंश मुआवजा कांड का खुलासा, वकील-बैंककर्मी समेत 4 गिरफ्तार

Posted On:- 2026-07-17




बिलासपुर (वीएनएस)। फर्जी सर्पदंश से मौत दिखाकर शासन से मुआवजा दिलाने वाले गिरोह का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। सरकंडा पुलिस ने मामले में वकील, बैंककर्मी, तहसीलदार के ड्राइवर और एक अन्य आरोपी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फर्जी दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

मामला विधानसभा में उठने के बाद जिला प्रशासन की शिकायत पर जिले के विभिन्न थानों में फर्जी सर्पदंश से मौत के 15 मामलों में एफआईआर दर्ज की गई थी। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने पुराने प्रकरणों की जांच के दौरान इस संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मास्टरमाइंड वकील हीराप्रसाद खांडेकर था, जिसने बैंककर्मी, तहसीलदार के ड्राइवर और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर फर्जी शपथपत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और दस्तावेज तैयार कराए। इसके जरिए सामान्य मौत को सर्पदंश से हुई मौत बताकर मृतकों के परिजनों को शासन की योजना के तहत 4 लाख रुपये की सहायता राशि दिलाई जाती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि चारों आरोपी कोनी थाना क्षेत्र के एक मामले में भी शामिल हैं। पुलिस उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आगे पूछताछ करेगी। वहीं, पूर्व में इसी मामले में एक वकील समेत तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है।



Related News
thumb

दुर्ग जिला न्यायालय में ई-कोर्ट्स के नए डिजिटल मॉड्यूल्स पर ट्रेनिं...

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में ई-कोर्ट परियो...


thumb

कोरबा रेलवे स्टेशन बदहाली का शिकार: देश को सबसे ज्यादा राजस्व देने ...

कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति और वर्षों से अधूरे पड़े नवनीकरण कार्य पर गहरी नाराजगी व्य...


thumb

जिले में अब तक 229.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 229.6 मि.मी. औ...


thumb

हरी खाद, वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खाद के उपयोग के लिए किसानों को किय...

जिले में मृदा स्वास्थ्य सुधार, भूमि की उर्वराशक्ति बनाए रखने और मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार वि...


राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का ...

मछली पालन विभाग द्वारा संचालित राज्य पोषित योजनाओं एवं प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी...


thumb

मुख्यमंत्री साय की पहल : सीएम हेल्पलाइन दिव्यांगों के लिए बनी सुविध...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सीएम हेल्पलाइन प्रदेश के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है।