बस्तर (वीएनएस)। बस्तर संभाग में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का असर अब अपराध के आंकड़ों में भी नजर आने लगा है। नक्सल हिंसा में कमी के साथ ही हत्या जैसे गंभीर अपराधों में भी कई जिलों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। बदलते आंकड़े क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सुरक्षा माहौल में सुधार का संकेत दे रहे हैं।
आंकड़ों के अनुसार बीजापुर जिले में हत्या के मामले 49 से घटकर 33 रह गए हैं। वहीं सुकमा में हत्या की घटनाएं 33 से कम होकर 16 तक पहुंच गई हैं। कांकेर में भी मामलों की संख्या 30 से घटकर 19 हो गई, जबकि नारायणपुर में हत्या के प्रकरण 15 से घटकर 9 रह गए हैं।
कोंडागांव जिले में लगातार दूसरे वर्ष हत्या के मामले 13 पर स्थिर बने हुए हैं। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा बलों की बढ़ती मौजूदगी, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों के विस्तार का असर अपराध दर में कमी के रूप में दिखाई दे रहा है।
प्रशासन का कहना है कि बस्तर में शांति और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति काम कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों का सुरक्षा व्यवस्था पर भरोसा बढ़ा है और वे अब विकास योजनाओं से भी तेजी से जुड़ रहे हैं।
हालांकि, अधिकारियों के सामने कानून व्यवस्था बनाए रखने और शेष नक्सल प्रभाव वाले क्षेत्रों में स्थायी शांति स्थापित करने की चुनौती अभी भी बनी हुई है। बावजूद इसके अपराध के गिरते आंकड़े बस्तर में बदलते हालात और नई उम्मीद की तस्वीर पेश कर रहे हैं।
राजनांदगांव जिले में खरीफ 2026 अंतर्गत धान, मक्का, सोयाबीन, अरहर, उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की बुवाई का कार्य प्रगतिरत है। किसानों के लिए खाद-बीज ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत जिले में आज विशेष अभियान चलाकर 5 हजार से अधिक किसानों को फार्मर लैंड आईडी ...
कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार आज जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ...
जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश...
विकसित भारत जी राम जी के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जल संरक्षण महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत नवागढ़ में विकासखंड के समस्त ग...
भारत सरकार की ’’बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के अंतर्गत बालिकाओं को कौशल विकास से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महिला एवं बाल विकास विभाग, बेमे...